पलामू, अक्टूबर 26 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में ठंड से राहत के लिए चालू वित्त वर्ष में आंगनबाड़ी के तीन से वर्ष साल के 82,839 बच्चों को दो-दो लाल रंग की स्वेटर दी जाएगी। इसके लिए जिला समाज कल्याण की ओर से टेंडर कर दिया गया है। दिसंबर के प्रथम सप्ताह तक सभी बच्चों को स्वेटर उपलब्ध हो जाने की संभावना है। जिले में 14 परियोजना के तहत 2629 आंगनबाड़ी केद्र संचालित है। चालू वित्त वर्ष में जिला समाज कल्याण को तीन करोड़,20 लाख रुपए का आवंटन मिला है। विभिन्न परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन से चार वर्ष के 24381, चार से पांच वर्ष के 31114 और पांच से छह साल के 27344 बच्चों को स्वेटर देने का लक्ष्य निर्धारित है। जिला समाज कल्याण के नाजिर वीरेंद्र कुजूर ने बताया कि पोषण ट्रैकर पर 82,839 बच्चे पंजीकृत हैं। बच्चों को समय से स...