पलामू, जुलाई 29 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिले में अवैध ईंट निर्माण एवं मिट्टी उत्खनन पर प्रभावी नियंत्रण तथा ईंट भट्ठों के संचालन को नियमसंगत बनाने के उद्देश्य से जिला खनन पदाधिकारी ई सुनील कुमार ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने निर्देश दिया है कि आगामी सत्र में पर्यावरणीय स्वीकृति (ईसी) एवं ईंट निर्माण अनुज्ञा के बिना किसी भी ईंट भट्ठे का संचालन नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों के विरुद्ध विधिसम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी। पलामू जिला खनन कार्यालय में जिले के सभी ईंट भट्ठा व्यवसायियों के साथ मंगलवार को बैठक आयोजित कर निर्देश से अवगत कराया गया। बैठक में झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद के क्षेत्रीय पदाधिकारी समीर बड़ाइक, जिले के ईंट भट्ठा व्यवसायी तथा रांची के कई आरक्यूपी (आरक्यूपी) उपस्थित र...