पलामू, अक्टूबर 23 -- Palamu News: मेदिनीनगर। नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (एनपीयू) के पीजी सेमेस्टर-2 की परीक्षा तिथि में बदलाव पर एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष सह एनपीयू अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने परीक्षा नियंत्रक अजीत सेठ एवं गौरव श्रीवास्तव के प्रति आभार जताया है। उन्होंने बताया कि एक नवंबर को झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) होने के कारण विद्यार्थियों के सामने परेशानी थी। पीजी सेमेस्टर-2 की परीक्षा 27, 28 और 29 अक्टूबर को निर्धारित थी। दोनों परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों की समस्या को देखते हुए एनएसयूआई ने परीक्षा तिथि बढ़ाने की मांग की थी, जिसे विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्वीकार कर लिया है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: मुड़मा जतरा के दिन परीक्षा तिथि में बदलाव का स्वागत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...