पलामू, अक्टूबर 27 -- Palamu News: परिभ्रमण के लिए 50 किसान गए ओडिशा मेदिनीनगर। आत्मा समेति सहाय अनुदान योजना के तहत अंतरराज्यीय परिभ्रमण कार्यक्रम में पलामू के 50 किसानों को सोमवार को समाहरणालय परिसर से ओडिशा के लिए रवाना किया गया। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने हरी झंडी दिखाकर किसानों के दल को रवाना किया। किसान 26 से 30 अक्तूबर तक कटक स्थित सेंट्रल राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट का भ्रमण करेंगे। इस दौरान उन्हें धान की उन्नत किस्मों, वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, आधुनिक अनुसंधान और नवीन तकनीकों की जानकारी मिलेगी। मौके पर उप परियोजना निदेशक जावेद, लेखापाल मनोज, पाटन के सहायक तकनीकी प्रबंधक प्रकाश रंजन सिंह और पांकी के सहायक तकनीकी प्रबंधक शशि रंजन आदि उपस्थित थे।फोटो-पलामू के किसानों को समाहरणालय से सोमवार को ओडिशा के लिए रवाना करते उपायुक्त

ह...