पलामू, अक्टूबर 25 -- Palamu News: हुसैनाबाद। हैदरनगर प्रखंड की परता पंचायत में रविवार को सोलर पावर प्लांट परियोजना का शुभारंभ पंचायत समिति सदस्य गुप्तेश्वर पांडेय ने नारियल फोड़कर किया। उन्होंने कहा कि परियोजना शुरू होने से क्षेत्र में विकास की संभावनाएं बढ़ेंगी और ग्रामीणों में खुशी है। परियोजना के प्रोडक्शन मैनेजर विष्णु पांडेय ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए इंद्रजीत पांडेय को मुख्य सुरक्षा गार्ड तथा लालमुनि तिवारी, रमेश पांडेय और प्रणय पांडेय को सुरक्षा गार्ड नियुक्त किया गया है। मौके पर सीनियर मैनेजर अभय राज यादव और प्रशासनिक विभाग प्रमुख अजय त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...