Palamu News: पदयात्रा कार्यक्रम को लेकर हुसैनाबाद में बनी रणनीति
पलामू, नवम्बर 1 -- Palamu News: हुसैनाबाद। मेदिनीनगर में 4 नवंबर को भाजपा की ओर से प्रस्तावित लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ, पदयात्रा की तैयारी को लेकर पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह के आवासीय कार्यालय में रविवार को बैठक हुई। अध्यक्षता ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजीव रंजन ने की और संचालन योगेंद्र सिंह ने किया। कमलेश सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता और गरिमा बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से शिवाजी मैदान से समाहरणालय तक आयोजित पदयात्रा में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। बैठक में रामप्रवेश सिंह, अजीत सिंह, संतोष सिंह, सोमेश सिंह, पवन अग्रवाल, अखिलेश मेहता, विनय पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Gridih News: लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा को लेकर भाजपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.