पलामू, अगस्त 16 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि।सदर थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव में शनिवार के शाम में शराब के नशे में पति ने अपने पत्नी को गला दबाकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव निवासी रणजीत सिंह की 20 वर्षीय पत्नी काजल कुमारी के रूप में की गई है।

पुलिस कारवाई सूचना पाने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक प्रक्रिया के बाद मेदिनीनगर एमआरएमसीएच पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।सदर थाना प्रभारी अफजाल अंसारी ने बताया कि अब तक पूछताछ के क्रम में पारिवारिक विवाद में गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आ रही है। पर जब तक पूछताछ पूरी नहीं हो जाती तब तक कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है।

ग्रामीणों की जानकारी कौड़िया गांव के ग्रामीणों के अन...