पलामू, सितम्बर 20 -- Palamu News: पंडवा। प्रखंड मुख्यालय कस्बा पंडवा में एसबीआई के सामने रविवार को किशोर हीरो के नए शोरूम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख गीता मेहता, जिला पार्षद माया कुमारी व थाना प्रभारी अंचित कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। गीता मेहता ने कहा कि शोरूम खुलने से क्षेत्र के लोगों को बाइक खरीदने व सर्विसिंग के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। हीरो के कैड मैनेजर ऋषिकांत वर्मा ने कहा कि कंपनी 40 वर्षों से ग्राहकों के विश्वास पर खरी उतर रही है। माया कुमारी ने कहा कि अब लोगों को 18 किमी दूर मेदिनीनगर नहीं जाना पड़ेगा। थाना प्रभारी ने पंडवा में हो रहे विकास को सकारात्मक बताया। मौके पर विजय रविदास, राजन मेहता, संग्राम सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...