पलामू, जुलाई 26 -- Palamu News: मेदिनीनगर। शहर के चंद्रशेखर आजाद चौक (रेड़मा चौक) पर पंडित राम निवास तिवारी मार्ग का विधिवत नामकरण एवं उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेदिनीनगर नगर निगम के डिप्टी मेयर मनोज कुमार सिंह ने शिलापट्ट का अनावरण कर मार्ग का उद्घाटन किया। इस अवसर पर डिप्टी मेयर ने कहा कि अपने पूर्वजों की विरासत, उनके आदर्शों और समाज के प्रति उनके योगदान को जीवंत बनाए रखना सभी का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों के नाम पर सार्वजनिक स्थलों का नामकरण नई पीढ़ी को प्रेरणा देने का सशक्त माध्यम है। मार्ग नामकरण समारोह में पूर्व वार्ड आयुक्त रवि शंकर गुप्ता, मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष विजय तिवारी, भाजपा नेता अखिलेश तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता नवीन तिवारी, ओम प्रकाश तिवारी, ...