Palamu News: पंडवा में एनएच-39 का काम शीघ्र पूरा कराने की डीसी से मांग की
पलामू, जुलाई 11 -- Palamu News: पंडवा, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पंडवा कस्बे में एनएच-39 के फोरलेन में अपग्रेड करने के कार्य की मंथर गति और इससे आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। पंडवा पंचायत के पूर्व मुखिया मेघनाथ महतो के नेतृत्व में ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को उपायुक्त से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात कर संबंधित परेशानी को साझा किया और मांगपत्र सौंपकर निदान की मांग की। पूर्व मुखिया के अनुसार उपायुक्त ने तत्काल एनएचएआई के पदाधिकारी से बात कर निदान के लिए निर्देशित किया। ग्रामीणों के अनुसार पंडवा में कोलियरी मोड़ से पंडवा बाजार तक फोरलेन सड़क निर्माण नहीं हो पा रहा है। निर्माण कार्य लंबा खिंचने के कारण आम लोगों को परेशानी के अलावा दुर्घटनाएं भी बढ़ गई है। मानसून की शुरुआत होते ही पूरी सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई है। प्रतिनिधि म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.