Palamu News: नौडीहा में पेड़ से टकराकर बाइकर की मौत
पलामू, अक्टूबर 7 -- Palamu News: छतरपुर। पलामू जिले के नौडीहा थाना क्षेत्र के चराई-खराड़ रोड में बुधवार को बाइक के पेड़ से टकराने से 25 वर्षीय योगेश्वर भुइंया की मौत हो गई। बाइक पर तीन युवक सवार थे। हादसे में योगेश्वर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवकों को मामूली चोटें आईं। उन्हें इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। नौडीहा के थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा जा रहा है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि तीनों युवक नशे की हालत में थे। योगेश्वर भुइयां छतरपुर थाना क्षेत्र के न्योरीबार गांव के निवासी था। वह अपने रिश्तेदार के यहां खराड़ आया हुआ था और बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान चराई-खराड़ रोड पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.