Palamu News: नो एंट्री के समय में बदलाव कराने का आग्रह
पलामू, सितम्बर 10 -- Palamu News: मेदिनीनगर। शहर में लागू नो-एंट्री व्यवस्था से हो रही परेशानी को लेकर बुधवार को व्यवसायियों और दुकानदारों ने सांसद विष्णु दयाल राम को आवेदन सौंपकर आवश्यक पहल की मांग की। व्यवसायियों ने कहा कि नो-एंट्री के कारण सामान मंगाने और माल ढोने में कठिनाई हो रही है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। आवेदन में कहा गया कि साहित्य समाज चौक से बीसफुटा चौक और साहित्य समाज चौक से बैरिया चौक तक भारी ट्रैफिक लोड नहीं रहता। इसके बावजूद इन मार्गों पर नो-एंट्री लागू है। वहीं, पुलिस लाइन रोड का क्षेत्र इंडस्ट्रियल एरिया के अंतर्गत आता है, जहां बड़ी संख्या में मजदूर सुबह नौ बजे के बाद काम के लिए पहुंचते हैं। इसी समय से नो-एंट्री लागू होने के कारण दुकानदारों को माल मंगाने में परेशानी होती है। व्यवसायियों ने सांसद से संबंधित क्षेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.