पलामू, अक्टूबर 9 -- Palamu News: सतबरवा। बकोरिया स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक (जेआरजीबी) शाखा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) के तहत मृत खाताधारक की नॉमिनी परवीन खातून को दो लाख रुपये का सांकेतिक चेक सौंपा। पंचायत सचिवालय बकोरिया में आयोजित कार्यक्रम में बैंक और जेएसएलपीएस के पदाधिकारी मौजूद रहे। जेआरजीबी के रीजनल मैनेजर अरुण कुमार ने बताया कि स्व. मो. मोकीम ने परवीन खातून को नॉमिनी बनाया था। बैंक और जेएसएलपीएस के समन्वय से बीमा दावा निपटाने में मदद मिली। शाखा प्रबंधक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मो. मोकीम 21 सितंबर 2016 से बैंक के खाताधारक थे। बताया गया कि करीब तीन महीने पहले बकोरिया चौक के पास सड़क हादसे में मो. मोकीम की मौत हो गई थी। जेएसएलपीएस ने उनकी पत्नी को बीमा योजना के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम मे...