Palamu News: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का पांकी में हुआ स्वागत
पलामू, अगस्त 13 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी गुरुवार को पांकी प्रखंड के चांपी-फुलवरिया बाजार पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने पांकी के सकलदीपा में आदिवासी पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। जनसभा को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को गंभीरता से उठाना भाजपा की प्राथमिकता है। उन्होंने राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता से किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी। पांकी के विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.