Palamu News: नीलगाय की टक्कर मृत व घायल के संदर्भ में वन विभाग ने किया क्षतिपूर्ति भुगतान
पलामू, अक्टूबर 25 -- Palamu News: पाटन, प्रतिनिधि। नीलगाय की टक्कर से घायल पकरिया गांव निवासी शकेन्द्र शर्मा और उनकी पत्नी रीना देवी को वन विभाग की ओर से 25-25 हजार रुपये की प्रारंभिक आर्थिक सहायता दी गई। वहीं, हादसे में मृत उनके सात वर्षीय पुत्र रिशम कुमार के संदर्भ में 50 हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई। रविवार को नवाजयपुर थाना परिसर में वन विभाग ने पीड़ित परिवार को यह राशि प्रदान की। गत 23 अक्तूबर की शाम में नावाजयपुर थाना क्षेत्र में शकेन्द्र शर्मा, अपनी पत्नी रीना देवी और बेटे रिशम कुमार के साथ एक ही बाइक से घर पकरिया लौट रहे थे। इसी दौरान नीलगाय की टक्कर से तीनों घायल हो गए थे। घायल अवस्था में उन्हे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान रिशम कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद वन विभाग ने दो दिनों के भीतर पीड़ित प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.