पलामू, अक्टूबर 4 -- Palamu News: पंडवा। पलामू जिले के पाटन प्रखंड की उताकी पंचायत की मुखिया प्रतिमा देवी ने ग्रामसभा से निर्विरोध चयनित सहिया को अब तक नियुक्ति पत्र नहीं दिए जाने की शिकायत उपायुक्त और सिविल सर्जन से की है। उन्होंने लिखित आवेदन देकर मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। मुखिया ने बताया कि 24 सितंबर 2026 को सहिया चयन के लिए ग्रामसभा हुई थी। ग्राम सभा में सर्वसम्मति से प्रतिमा देवी, का सहिया पद के लिए निर्विरोध चयन किया गया था। मुखिया के अनुसार चयन प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद विभाग से अब तक चयनित सहिया को कार्य करने के लिए नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...