Palamu News: निमिया में सत्या नर्सिंग होम का उद्घाटन
पलामू, अगस्त 27 -- Palamu News: मेदिनीनगर। शहर के निमिया मोहल्ले में बुधवार को सत्या नर्सिंग होम का उद्घाटन किया गया। पलामू के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने डॉ. आरके रंजन, डॉ. एसके रवि, डॉ. मनीष कुमार और नर्सिंग होम की संचालक दिव्या के साथ उद्घाटन किया। मौके पर सिविल सर्जन ने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के साथ निजी क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार होने से आम लोगों को काफी सहूलियत मिल रही है। इससे चिकित्सा संबंधी परेशानियां कम करने में मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में अभी और प्रयास किए जाने की जरूरत है। नर्सिंग होम की संचालक दिव्या ने कहा कि सत्या नर्सिंग होम का उद्देश्य आम लोगों को तत्परता के साथ बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.