पलामू, सितम्बर 22 -- Palamu News: निजी खर्च से पुल की मरम्मत, ग्रामीणों ने किया श्रमदान मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर प्रखंड के खुरा गांव में लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़े पुल की मरम्मत होने से ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिली है। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए जेएलकेएम के प्रमंडलीय प्रवक्ता आशुतोष कुमार तिवारी ने निजी खर्च से पुल की मरम्मत कराई। निर्माण कार्य में स्थानीय ग्रामीण मजदूरों ने श्रमदान कर सहयोग दिया। पुल की मरम्मत पूरी होने के बाद ग्रामीणों का आवागमन सुगम हो गया। मौके पर आशुतोष कुमार तिवारी ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए केवल आश्वासन देने के बजाय धरातल पर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बुनियादी सुविधाएं प्रभावित होने पर सामाजिक जिम्मेदारी के तहत समाधान के लिए आगे आना चाहिए।उन्होंने मरम्मत कार्य में ग्रामीणों क...