पलामू, जुलाई 12 -- Palamu News: हुसैनाबाद। थाना क्षेत्र के मनखाप गांव निवासी 35 वर्षीया महिला की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला को पेट में दर्द की शिकायत होने पर परिजन इलाज के लिए बेनी कला स्थित एक ग्रामीण निजी क्लिनिक में ले गए थे। निजी क्लिनिक में उपचार के दौरान महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उसे तत्काल हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में मृत्यु की पुष्टि होने के बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को अपने साथ मनखाप गांव ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...