Palamu News: नावाबाजार के सीओ के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत
पलामू, अगस्त 5 -- Palamu News: विश्रामपुर। पलामू जिले के नावाबाजार अंचल पदाधिकारी (सीओ) रेणू बाला एवं उनके एक कथित सहयोगी सदाम हुसैन पर अवैध वसूली का गंभीर आरोप लगाते हुए कई टिपर एवं ट्रैक्टर मालिकों ने उपायुक्त पलामू को आवेदन सौंपकर निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में पंकज कुमार यादव, हरिवंश यादव, सुधीर गुप्ता, मिथिलेश यादव, अनिल यादव एवं ओम प्रकाश गुप्ता सहित अन्य वाहन मालिकों ने आरोप लगाया है कि वे छर्री परिवहन का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अंचल पदाधिकारी, उनसे प्रतिमाह Rs.10,000 की अवैध राशि की मांग की जाती थी और सरकारी पदाधिकारी के भय एवं दबाव में वे लंबे समय तक राशि देते रहे हैं। हालांकि बीडीओ सह सीओ रेणु बाला ने आरोपों से इनकार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.