Palamu News: नाराज उपभोक्ताओं ने सहायक अभियंता का किया घेराव
पलामू, अगस्त 13 -- Palamu News: हरिहरगंज, प्रतिनिधि। बिजली की लचर व्यवस्था से नाराज उपभोक्ताओं ने गुरुवार की शाम हरिहरगंज विद्युत सब स्टेशन परिसर में प्रदर्शन किया। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने छतरपुर के विद्युत सहायक अभियंता गुणवंत कुमार को घेर लिया। उपभोक्ताओं का कहना है कि क्षेत्र में बिजली की अनियमित आपूर्ति से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक प्रतिदिन 18 घंटे नियमित बिजली आपूर्ति का आश्वासन नहीं मिलता, तब तक सहायक अभियंता को घेरकर रखा जाएगा। प्रदर्शन में नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुशील कुमार रवि, भाजपा मंडल अध्यक्ष बल्लू बलराम, बसपा नेता प्रमोद रवि, सूरजमल राम, शशि गुप्ता समेत बड़ी संख्या में बिजली उपभोक्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Madhubani News: लखनौर प्रखंड क्षेत्र में अनियमित विद्युत आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.