पलामू, अगस्त 5 -- Palamu News: छतरपुर। नौडीहा थाना क्षेत्र के नामुदाग गांव में चोरों ने मुख्य द्वार का दरवाजा तोड़कर आठ लाख के जेवर नगद समेत 13 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी कर निकल भागे हैं। नामुदाग गांव से राजीव रंजन सिंह उर्फ मिंकू सिंह के घर से अज्ञात चोरों ने तेरह लाख से अधिक के जेवर और नगद ले कर फरार हो गया। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की तकनीकी और मानवीय अनुसंधान शुरू कर दी गयी है। पीड़ित ने नगद और जेवर की चोरी किए जाने की जानकारी दी है। भुक्तभोगी मिंकू सिंह ने कहा कि हम सभी पूरे परिवार छतरपुर रहते हैं। बुधवार की सुबह जब वे घर पर पहुंचे तो देखा कि मेन गेट का दरवाजा टूटा हुआ है। जब घर के अंदर पहुंचा तो सभी कमरों के दरवाजे टूटे हुए हैं, असामान बिखरे हुए हैं। गोदरेज समेत सभी सामग्री बि...