पलामू, नवम्बर 1 -- Palamu News: मेदिनीनगर/विश्रामपुर, हिटी। पलामू जिले के ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र में हुसैनाबाद की नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ऊंटारी थाना के भदूमा गांव निवासी टोटो चालक 38 वर्षीय सुबोध दीक्षित, 26 वर्षीय मुकेश दीक्षित और 20 वर्षीय अभय दीक्षित के रूप में हुई हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो टोटो तथा तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किए हैं। एसपी कपिल चौधरी ने रविवार को मेदिनीनगर में प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताय कि तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 29 अक्तूबर की रात करीब 10 बजे घटित वारदात के बाद पीड़िता व उसके परिजनों ने लोकलाज के डर से पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी। परंतु नाबालिग लड़की के ...