Palamu News: नाबालिग बेटी के अपहरण की थाने में की शिकायत
पलामू, सितम्बर 24 -- Palamu News: विश्रामपुर। पांडू थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी को लिखित आवेदन दिया है। महिला ने पुलिस से अपनी बेटी की सकुशल बरामदगी और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदन में महिला ने बताया है कि उसकी बेटी सात सितंबर को लापता हो गई। परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। काफी प्रयास के बावजूद बेटी के नहीं मिलने से परिजन चिंतित हैं। महिला ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करते हुए नाबालिग को जल्द से जल्द बरामद करने तथा घटना में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। यह भी पढ़ें- Siwan News नाबालिग पुत्री के लापता होने पर तीन-चार लोगों पर आरोप साथ ही बेटी की सुरक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.