Palamu News: नशामुक्त समाज के लिए बीडीओ ने की बैठक
पलामू, अक्टूबर 24 -- Palamu News: नीलांबर-पीतांबरपुर। नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को प्रखंड कार्यालय में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता बीडीओ सह सीओ जागो महतो ने की। बैठक में अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और नशे के दुष्परिणामों से लोगों को अवगत कराने पर जोर दिया गया। जागो महतो ने प्रखंड के सभी कर्मियों से अभियान को गंभीरता से लेते हुए लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की अपील की। बैठक में प्रखंड प्रमुख सुनील कुमार पासवान, बीएओ आलोक कुमार तिवारी, बीएसओ नारायण महतो, डॉ. अरुणचन्द्र मोहता, अमित सिंह और विनोद राम सहित कई कर्मी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.