Palamu News: नवपदस्थापित इंस्पेक्टर सोनू चौधरी का स्वागत, स्थानांतरित रामाशीष पासवान को दी विदाई
पलामू, अक्टूबर 31 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पांडू अंचल के नवपदस्थापित पुलिस निरीक्षक सोनू चौधरी का शनिवार को सांसद प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। विश्रामपुर के सांसद प्रतिनिधि अनुज कुमार पांडेय और उंटारी रोड के सांसद प्रतिनिधि डॉ. योगेंद्र सिंह ने इंस्पेक्टर कार्यालय पहुंचकर उनसे औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। वहीं, स्थानांतरित पुलिस निरीक्षक रामाशीष पासवान को भी शॉल और पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। सांसद प्रतिनिधियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही नवपदस्थापित इंस्पेक्टर सोनू चौधरी से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन की उम्मीद जताई। यह भी पढ़ें- Palamu News: पांडू अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.