Palamu News: नवजात के शव को कुत्ते द्वारा ले जाने की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली : भाजपा
पलामू, अक्टूबर 27 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) परिसर में नवजात शिशु के शव कुत्ते के मुंह में जाने की घटना पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा के पलामू जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने गहरी चिंता और आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को मानवता को शर्मसार करने वाली बताते हुए अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं पर गंभीर सवाल उठाए हैं। अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की घटना होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। अस्पताल में नवजात शिशुओं और मरीजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके बावजूद यदि अस्पताल परिसर में कुत्ते खुलेआम घूमते हैं और नवजात शिशु के शव तक उनकी पहुंच हो जाती है, तो यह व्यवस्था की गंभीर खामी को दर्शाता है। ऐसी घटनाएं अस्पताल प्रबंधन की कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.