पलामू, अगस्त 10 -- Palamu News: पंडवा। प्रखंड क्षेत्र के पंडवा गांव के खाखर पर टोले में रविवार को बिजली आपूर्ति कंपनी ने नया ट्रांसफार्मर लगवा दी है। जेएमएम के प्रखंड अध्यक्ष चंदेश्वर मेहता ने ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति बहाल करवाते हुए कहा कि पंडवा पंचायत के वार्ड एक में ट्रांसफार्मर नहीं रहने से लोग अंधेरे में रहते थे। इस टोले के लोग कई महीनों से अंधेरे में रहते आ रहे थे। यहां करीब 200 आबादी निवास करती है जिसमें एसटी, एससी और ओबीसी समुदाय के अधिक हैं। ट्रांसफार्मर लगने से उपभोक्ताओं के बड़ी राहत मिली है। मौके पर रमाकांत मेहता, संजय मेहता, अमरेश कुमार, परसों विश्वकर्मा, सुनील राम आदि उपस्थित थे।फोटो -पंडवा के खाखर पर ट्रांसफार्मर का उद्घाटन करते जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष चंदेश्वर मेहता व अन्य।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...