Palamu News: नदियों में बाढ़ से बोरे से भी नहीं मिल रहा बालू, बाहर के बालू की कीमत बढ़ने से निर्माण प्रभावित
पलामू, अगस्त 26 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। मानसून के दौरान कोयल नदी समेत पलामू की अन्य नदियों में आई बाढ़ के कारण बालू की उपलब्धता प्रभावित हो गई है। इसका सीधा असर इसकी कीमतों पर पड़ा है। पिछले करीब 10 दिनों में 100 सीएफटी बालू की कीमत में लगभग 1,500 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में ढलाई में इस्तेमाल होने वाला 100 सीएफटी बालू करीब 7,500 रुपये में मिल रहा है। प्लास्टर के लिए इस्तेमाल होने वाले बेहतरीन बालू की अधिकतम कीमत नौ हजार रुपये तक पहुंच गई है। प्रति ट्रैक्टर सामान्य बालू की कीमत भी करीब पांच हजार रुपये तक पहुंचने की बात कही जा रही है। नदी में बाढ़ के कारण बोरे के माध्यम से बालू पहुंचाने का काम भी ठप है। एनजीटी के रोक के कारण नदियों से मानसून काल में बालू निकालना प्रतिबंधित है। फिलवक्त पलामू के लोग बिहार से बालू मंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.