Palamu News: नगर पंचायत कर्मियों की हड़ताल समाप्त
पलामू, अक्टूबर 29 -- Palamu News: हुसैनाबाद। पलामू उपायुक्त के निर्देश पर वरीय पदाधिकारियों की मध्यस्थता से हुसैनाबाद नगर पंचायत कर्मियों की हड़ताल समाप्त हो गई। गुरुवार सुबह से शहर में साफ-सफाई और शुद्ध पेयजल की आपूर्ति बहाल कर दी गई। अनुमंडल पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू, नगर अध्यक्ष अजय भारती, उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी, थाना प्रभारी चंदन कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी शशि शेखर सुमन और वार्ड पार्षदों की उपस्थिति में विवाद का समाधान निकाला गया। इसके बाद कर्मियों ने कार्य बहिष्कार समाप्त कर दिया। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि सभी मतभेद दूर कर नगर पंचायत की सेवाएं पूर्व की तरह सुचारू करने का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.