Palamu News: नगर निगम बोर्ड बैठक में सात मुद्दों पर चर्चा
पलामू, अक्टूबर 14 -- Palamu News: मेदिनीनगर। नगर निगम के वार्ड 13 के पार्षद धीरेंद्र कुमार पांडेय ने 16 अक्तूबर को होने वाली मासिक बोर्ड बैठक में शहर के विकास से जुड़े सात प्रमुख मुद्दों पर चर्चा कराने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में नगर निगम प्रशासन को पत्र सौंपा है। पार्षद ने बोर्ड के निर्णयों की समीक्षा के लिए नियमित बैठक, कार्यवाही का वीडियो जारी करने और चौक-चौराहों की स्क्रीन पर सीधा प्रसारण कराने का सुझाव दिया है। साथ ही मीडिया प्रतिनिधियों के बैठने की व्यवस्था, अतिक्रमण, अधूरे नाला निर्माण, सफाई, लाइट व्यवस्था और बाजार नीतियों पर चर्चा का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इससे नागरिकों की समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.