पलामू, अक्टूबर 6 -- Palamu News: मेदिनीनगर। दुर्गापूजा को लेकर शहर की जर्जर एवं गड्ढायुक्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग तेज हो गई है। सामाजिक कार्यकर्ता एवं वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की सचिव शर्मिला वर्मा ने नगर आयुक्त को आवेदन देकर पूजा पंडालों तक आने-जाने वाली सड़कों की मरम्मत कराने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि नवरात्र के दौरान दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शहर पहुंचते हैं। ऐसे में उबड़-खाबड़ और गड्ढायुक्त सड़कें दुर्घटनाओं का कारण बन सकती हैं। उन्होंने कहा कि उनका ट्रस्ट वर्षभर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाता है और लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करता है। परंतु सुरक्षित आवागमन के लिए सड़कों का समतल होना भी जरूरी है। यह भी पढ़ें- दुर्गापूजा से पहले मानगो में स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत शुरू उन्होंने नगर न...