Palamu News: नए पुलिस निरीक्षक का किया स्वागत
पलामू, अक्टूबर 31 -- Palamu News: नए पुलिस निरीक्षक का किया स्वागत विश्रामपुर। पांडू अंचल के नवपदस्थापित पुलिस निरीक्षक सोनू चौधरी का शनिवार को सांसद प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। विश्रामपुर के सांसद प्रतिनिधि अनुज कुमार पांडेय और उंटारी रोड के सांसद प्रतिनिधि डॉ. योगेंद्र सिंह ने इंस्पेक्टर कार्यालय पहुंचकर उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं, स्थानांतरित निरीक्षक रामाशीष पासवान को शॉल और पुष्पगुच्छ भेंटकर विदाई दी गई। प्रतिनिधियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं। साथ ही सोनू चौधरी से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और आम लोगों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन करने की उम्मीद जताई। करीब तीन वर्षों बाद रामाशीष पासवान का तबादला पाटन थाना क्षेत्र में हुआ है।फ़ोटो-दोनों यह भी पढ़ें- Palamu News: पांडू अंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.