पलामू, अगस्त 5 -- Palamu News: पाटन। पलामू जिले के पाटन प्रखंड के किशुनपुर स्थित प्लस टू हाई स्कूल में स्कूल प्रबंधन समिति(एसएमसी) का पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से धर्मेंद्र पासवान को अध्यक्ष तथा कविता देवी उपाध्यक्ष चुना गया। शिक्षक-अभिभावक बैठक में 25 सदस्यीय एसएमसी गठित की गई। प्रधानाध्यापक सह पदेन संयोजक अनिता कुमारी ने एमएमसी की पुनर्गठन की प्रक्रिया व निर्देश की जानकारी अभिभावकों को देने के बाद प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में सीआरपी कात्यानन उपाध्याय उपस्थित थे। किशुनपुर की मुखिया सुमन गुप्ता, पूर्व जिला पार्षद नंदकुमार राम, पंचायत समिति सदस्य मनोरंजन गिरी, पूर्व मुखिया धीरेन्द्र नारायण उपाध्याय आदि मौके पर उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...