पलामू, जुलाई 20 -- Palamu News: मेदिनीनगर। एमआरएमसीएच में अस्पताल की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से दो नए वित्त प्रबंधक धीरज प्रकाश पांडेय और शंभू कुमार तथा नए हॉस्पिटल मैनेजर पंकज कुमार ने योगदान दिया। नए अधिकारियों के पदभार ग्रहण करने से अस्पताल की वित्तीय एवं प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी। अस्पताल प्रबंधन ने उम्मीद जताई है कि इनके अनुभव का लाभ मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और विभिन्न कार्यों के समयबद्ध और चरणबद्ध तरीके से निष्पादन में मिलेगा। अधीक्षक डॉ अजय कुमार ने बताया कि अस्पताल में कर्मियों की संख्या बढ़ने से कार्यों का निपटारा में सहूलियत होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...