Palamu News: दो महिलाओं से सोने की चेन की छिनतई
पलामू, अक्टूबर 28 -- Palamu News: मेदिनीनगर। शहर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह में सोने की चेन छिनतई की दो वारदात हुई है। पहली घटना सुबह 9:11 बजे निमिया स्थित जेएस कॉलेज के पुराने गेट के पास हुई, जहां महिला के गले से पैदल आए दो बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली। दूसरी घटना सुबह करीब 10 बजे तिवारी पेट्रोल पंप के पास हुई। यहां बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला से सोने की चेन छीन ली। थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार के अनुसार पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान में जुटी है। साथ ही अन्य स्रोत को भी सक्रिय कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.