Palamu News: दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल
पलामू, सितम्बर 28 -- Palamu News: विश्रामपुर/हुसैनाबाद, प्रतिनिधि। मोहम्मदगंज-जपला मुख्य पथ पर माली रेलवे क्रॉसिंग के समीप रविवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में भजनिया गांव निवासी 40 वर्षीय अजित कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, 30 वर्षीय सड़ेया गांव निवासी अभिषेक विश्वकर्मा और 21 वर्षीय चंदन कुमार यादव शामिल हैं। अजित कुमार सिंह बाइक से जपला से अपने घर भजनिया लौट रहे थे। इसी दौरान मोहम्मदगंज की ओर से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। बाइक पर अभिषेक विश्वकर्मा और चंदन कुमार यादव सवार थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद अजित कुमार सिंह और अभिषेक विश्वकर्मा की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेदिनीनगर सदर अस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.