पलामू, अक्टूबर 25 -- Palamu News: मेदिनीनगर। पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र के सोहदाग गांव में दो बाइकों की आमने-सामने की भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में छतरपुर थाना क्षेत्र के रूदवा गांव निवासी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद मेदिनीनगर स्थित एमआरएमसीएच लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, दुर्घटना में घायल सोगदान निवासी विशाल कुमार का एमआरएमसीएच में इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...