Palamu News: दो क्विंटल जावा महुआ किया जब्त
पलामू, अक्टूबर 3 -- Palamu News: पाटन। ड्राई डे पर नावाजयपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को अवैध महुआ शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। थाना प्रभारी सतीश गुप्ता के नेतृत्व में पचकेड़िया समेत करीब आधा दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की गई। पचकेड़िया से 200 किलो से अधिक जावा महुआ बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया। शराब भट्ठी, उपकरण और तैयार महुआ शराब भी नष्ट की गई। पुलिस को देखकर शराब बनाने और बेचने वाले फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि ड्राई डे में अधिक कीमत पर शराब बेचने की तैयारी की सूचना पर कार्रवाई हुई। अभियान में एएसआई कामेश्वर ठाकुर सहित पुलिस बल शामिल था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.