Palamu News: दोषियों को कठोर सजा देने की मांग
पलामू, अक्टूबर 23 -- Palamu News: पंडवा। पलामू जिले के नावा बाजार प्रखंड के एक गांव में सहिया के साथ हुई कथित जघन्य घटना की पंडवा के पूर्व उपप्रमुख चंदेश्वर मेहता ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की है। मेहता ने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। दोषी पाए जाने वालों को कानून के तहत कठोर सजा मिलनी चाहिए, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके। उन्होंने पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा एवं हरसंभव सहायता देने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि कार्रवाई में लापरवाही होने पर वे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.