Palamu News: देसी पिस्तौल और जिंदा गोली के साथ एक युवक गिरफ्तार
पलामू, जुलाई 14 -- Palamu News: मेदिनीनगर। चैनपुर थाना क्षेत्र के बंदुआ गांव से एक युवक को देसी पिस्तौल और एक जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक प्रक्रिया के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के बंदुआ गांव निवासी 27 वर्षीय सत्तार आलम के रूप में हुई है। चैनपुर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि सोमवार रात पुलिस क्षेत्र में गश्ती कर रही थी इसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक गांव में हथियार लेकर घूम रहा है। पुलिस गश्ती वाहन को देखते ही आरोपी भागकर अपने घर में घुस गया। पुलिस ने उसका पीछा करते हुए घर की तलाशी ली और उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा गोली बरामद की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह हथियार शौक के लिए रखता था और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.