पलामू, जुलाई 13 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनीनगर सिटी के वार्ड नंबर दो अघोर आश्रम रोड में नव निर्मित देवी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 19 जुलाई को होगी। शांति विकास संघ और मुहल्लेवासियों में इसे लेकर काफी उत्साह का माहौल है। 17 जुलाई को सुबह साढ़े सात बजे जल यात्रा होगा। जल यात्रा महावीर मंदिर सूदना से छहमुहान होते गिरिवर स्कूल कोयल नदी तट से श्रद्धालु जल उठाकर मंदिर परिसर में वापस आएगें। वहीं 18 को देवी पूजन, जलाधिवास, सैयाधिवास, अनधिवास के साथ शाम साढ़े पांच आरती होगा। 19 जुलाई को देवी जी का नगर भ्रमण, प्राण प्रतिष्ठा, हवन, पूर्णाहूति एवं भंडारा का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Ghumla News: बजरंगबली मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 15 से पूरे मुहल्ले के लोग देवी मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी में तन,मन,धन से जुटे हुए हैं...