Palamu News: देवरी ओपी में शांति समिति की बैठक आज
पलामू, अक्टूबर 6 -- Palamu News: हुसैनाबाद। दशहरा महोत्सव 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के देवरी ओपी परिसर में 7 अक्तूबर की शाम चार बजे से शांति समिति की बैठक होगी। इसमें क्षेत्र के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, शांति समिति के सदस्य सहित गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। बैठक में दशहरा पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सौहार्द कायम रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। पर्व के दौरान जुलूस, पूजा स्थल और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक सुझाव लिए जाएंगे। ओपी प्रभारी राजू कुमार गुप्ता ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों से निर्धारित समय पर बैठक में पहुंचने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.