पलामू, जुलाई 8 -- Palamu News: मेदिनीनगर। सड़क दुर्घटना में नेवार निवासी प्रदीप कुमार,होली भुईयां, सोहराई भुईयां बुरी तरह घायल हो गए । मणिका से आगे मटलोंग रास्ते में पेड़ गिरने के कारण बाइक सवार तीनों लोग रात्रि 11 बजे दुर्घटनाग्रस्त ही हुए। एम्बुलेंस से मणिका अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए सभी को रात्रि 2 बजे एमआरएमसीएच रेफर कर दिया गया। फिलहाल तीनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...