पलामू, अक्टूबर 13 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। दुर्गापूजा को लेकर पलामू जिले में फास्ट फूड कारोबारियों की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला मुख्यालय मेदिनीनगर सहित जिले के विभिन्न पूजा पंडालों के आसपास सैकड़ों की संख्या में खान-पान के स्टॉल लगाने की तैयारी की जा रही है। छोटे व्यवसायियों को उम्मीद है कि दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ से उन्हें अच्छी कमाई होगी। इस वर्ष जिले में फास्ट फूड का तीन से चार करोड़ रुपये का कारोबार होने की संभावना जताई जा रही है। यह भी पढ़ें- Simdega News: धुसका से मोमोज तक, दुर्गा पूजा मेले के लिए तैयारी में जुटे दुकानदारपूजा पंडालों के आसपास स्टॉल लगाने की तैयारी मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में इस वर्ष 44 बड़े पूजा पंडाल बनाए जा रहे हैं। इन पंडालों में माता के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्ध...