Palamu News: दुर्गा पूजा में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए तैयारी शुरू, पंडालों के 500 मीटर दायरे के तार किए जाएंगे सुदृढ़
पलामू, सितम्बर 22 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा और काली पूजा को लेकर झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के मेदिनीनगर एरिया बोर्ड ने निर्बाध बिजली आपूर्ति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। पूजा पंडालों और मंदिरों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पंडालों से 500 मीटर की बिजली लाइनों और ट्रांसफार्मरों की जांच कर जरूरी मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया है। मेदिनीनगर विद्युत आपूर्ति क्षेत्र के महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता श्रवण कुमार ने डाल्टनगंज और गढ़वा विद्युत आपूर्ति सर्किल के अधीक्षण अभियंताओं, कार्यपालकों और सहायक अभियंताओं को आवश्यक निर्देश जारी किया है। महाप्रबंधक ने हिन्दुस्तान अख़बार को बताया कि मेदिनीनगर एरिया बोर्ड क्षेत्र के अंतर्गत दुर्गा पूजा और काली पूजा पंडाल के 500 मीटर के दायरे मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.