पलामू, सितम्बर 18 -- Palamu News: मेदिनीनगर। सुदना पश्चिमी स्थित देवी मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर शांति विकास संघ के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूजा आयोजन को लेकर नई कमेटी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से संजय कुमार गुप्ता को अध्यक्ष, सुनील कुमार राम को उपाध्यक्ष, प्रकाश कुमार को सचिव, अशोक कुमार सिंह को सह-सचिव, प्रमोद कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष और विनोद कुमार को उप कोषाध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि इस वर्ष दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूजा को लेकर आकर्षक पंडाल, भव्य प्रतिमा और विशेष सजावट की व्यवस्था की जाएगी। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और बेहतर व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बैठक में राघव ...