पलामू, अक्टूबर 12 -- Palamu News: दुर्गा पूजा पर कॉस्मेटिक बाजार में रौनक, पांच करोड़ से अधिक के कारोबार की उम्मीद यह भी पढ़ें- Chatra News: टास्क खबर- पूजा में निखरेगा रूप, कॉस्मेटिक और फुटवियर बाजार में बढ़ी हलचल मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र शुरू होते ही दुर्गा पूजा को लेकर महिलाओं और युवतियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पूजा पंडालों और मेले में सबसे अलग दिखने के लिए महिलाएं सजने-संवरने की तैयारी में जुट गई हैं। इसके साथ ही कॉस्मेटिक दुकानों, श्रृंगार प्रतिष्ठानों, ब्यूटी पार्लरों और सैलून में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। कारोबारियों को उम्मीद है कि इस वर्ष दुर्गा पूजा के दौरान पलामू जिले में कॉस्मेटिक और साज-सज्जा की सामग्रियों का कारोबार पांच करोड़ रुपये से अधिक का होगा। यह भी पढ़ें- डांडिया नाइट में दिखना है सबसे खा...