पलामू, अक्टूबर 11 -- Palamu News: पाटन। प्रखंड के सगुना पंचायत अंतर्गत नवादा, खरौधा और टंडवा में दुर्गापूजा को लेकर रविवार को कलश जलयात्रा निकाली गई। युवा संघ क्लब नवादा, भवानी क्लब खरौधा, बजरंग युवा क्लब खरौधा शिव मंदिर और देवी मंदिर टंडवा की ओर से आयोजित जलयात्रा में सैकड़ों महिलाओं और कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया। पारंपरिक परिधानों में कलश लेकर निकलीं महिलाओं ने क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। राधा-कृष्ण और शिव-पार्वती की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। खरौधा बाजार स्थित शिव मंदिर से श्रद्धालु जिजोई नदी संगम पहुंचे। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर कलश में जल भरा गया। मौके पर मुखिया मंजू देवी, समाजसेवी सुरेंद्र सिंह, अंकु कुमार, विकास कुमार, प्रिंस कुमार, दौलत कुमार, अंजन कुमार, राजेश साहू और मनीष कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे...