पलामू, अक्टूबर 17 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि । दुर्गा पूजा के दौरान संभावित दुर्घटनाओं और अन्य आकस्मिक घटनाओं से निपटने के लिए पलामू के अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। प्रमंडल के सबसे बड़े मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) में आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दवाइयों और अन्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। अस्पताल के डॉक्टरों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है। इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर की सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। एमआरएमसीएच के प्रभारी अधीक्षक डॉ विजय कुमार सिंह ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए डॉक्टरों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। इमरजेंसी, ट्रॉमा सेंटर और अन्य आवश्यक सुविधाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी, ताकि दुर्घटना या अन्य आपात स्थिति में मरी...